शनिवार, 13 दिसंबर 2008
एक सपना मीठा सा
माना की वो दिन अब नहीं हैं जब युवा पीदी केवल रंग और रस मैं सराबोर रहती थी ---आज का युवा तो जी तोड़ मेहनत करता है उसके काम के घंटे बेहिसाब हैं उसकी लगन लाज़बाव है ;उसकी एक प्यारी सी दुनिया है जो उसने अपनी मेहनत से ख़ुद रची है ---और उसकी मेहनत से खुश हो कर प्रभु भी उस पर प्रतिपल कृपा बरसाते रहते हैं जिक्र उसी दुनिया के एक छोटे जादूगर का है जिसने एक सपना देखा मीठा सा और अपनी पूरी शक्ति और पूरी भक्ति से उसे पूरा करने मैं लग गया अपनी मां का ये नन्हा सा कन्हैया सात समंदर पार गया प्रभु ने उसे कृपा के पंख दिए ---समझ दी और हौसला भी दिया और एक दिन सपने की कहानी मैं रानी भी आगई --एक सुकुमार सी प्यारी सी रानी जो कृपा का कहो या संयोग का एक अनोखे प्रसाद की तरह उस जादूगर की छड़ी बन कर आई ---और सब पर अपनी मोहिनी डाल दी -----ये एक मशहूर कहानी का जाना पहचाना सन्सकरन है जिसमे मीठे से सपनो की महक है ---अथक परिश्रम की चमक है --और सच्चाई की गमक है सपने को अपना बनाने की ललक है इसीलिए तो अनमोल सी अनोखी सी कशिश को लेकर जो ये कारवां सॉफ्टवेर इंजीनेर्स का गया है इनके सपनों की खूबसूरती से एक नया इतिहास रचा जा रहा है -----ये प्यारे से नौजवान जो घर से दूर घर बसाने का सपना देखते हैं वही इनकी मेहनत की मीठी सी दास्ताँ है । सपनों की महक से लवरेज इनके मन बहुत ही सुंदर हैं क्योंकि उनमें बदलते हुए समय की खनक सुनाई देती है देखते ही देखते दुनिया को बदलने की सोच भी और तजवीज़ भी ---यही वो पीढी है जिस मैं सच्चाई है निष्ठां है और दूरदर्शिता है ---मन से दुआ देते हैं की इनका आसमान सतरंगे इन्द्रधनुशो से भरा रहे इनकी गोद मैं खुशियों के हजारों फूल महकते रहें इनका ज़हान प्रभु की कृपा से सदा आबाद रहे कुछ शब्द इनके जीवन मैं कभी न आंएँ जैसे उदासी .....निराशा और नोस्टेल्जिया भी न हो ---ये प्यारी सी नई पीढी अपने अपने मीठे सपनों को पूरा करने मैं जी जान लगा दें -----तस्वीरmain सुंदर रंग भरें जीवन मैं फूलों की राहें --- मिलें -----देश की एक मां का आशीष सबकोपहुंचे १४ दिसम्बर २००८ के विशेष अवसर की सबको बधाई एक सच होने वाले मीठे सपने की सालगिरह कीहज़ार हज़ार बधाई - की सबको प्रभु तुम्हे और बहुत सारे सपने देखने का हौसला दें और पुरा करने की शक्ति देंमगर शर्त ये है की हर सपना पहले सपने को और अधिक खुश करने के लिए हो ------जय श्री कृष्ण !
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ (Atom)